स्प्रिंटर रवि मौर्य ने चार पहिया वाहनों को खींचकर रचा इतिहास

 स्प्रिंटर रवि मौर्य ने चार पहिया वाहनों को खींचकर रचा इतिहास

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज क्षेत्र के धुरिया हाता निवासी प्रतिभाशाली धावक रवि मौर्य ने गुरुवार दोपहर सैकड़ों दर्शकों की मौजूदगी में अद्भुत कारनामा कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता और अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए चार पहिया वाहनों को रस्सी के सहारे खींचकर एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और उनके इस प्रदर्शन की सराहना की।


उल्लेखनीय है कि रवि मौर्य राष्ट्रीय स्तर के एथलीट हैं। 100 मीटर दौड़ में उन्होंने नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल किया है। वे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आठ नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं, जिनमें तीन गोल्ड मेडल और दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वे ओलंपिक की तैयारी में जुटे हुए हैं।रवि मौर्य की इस उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और युवाओं में खेल के प्रति नई प्रेरणा जागृत हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ