Breaking News

कानून-व्यवस्था पर सख्ती: कुशीनगर में 34 व्यक्तियों को किया गया जिला बदर


कुशीनगर में 34 व्यक्तियों को किया गया जिला बदर

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो, 

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 34 व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत जिला बदर कर दिया है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा पारित आदेश के अनुसार संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित अवधि के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है।


प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित व्यक्तियों की गतिविधियां जनहित एवं लोकशांति के प्रतिकूल पाई गईं। इसी के दृष्टिगत विधिक प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। आदेशानुसार निष्कासन अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। आदेश की शर्तों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला बदर किए गए व्यक्तियों में अमरजीत पुत्र श्री नारायण निवासी अवरही कृतपुरा बढ़ई टोला थाना कप्तानगंज, प्रमोद पुत्र राधेश्याम निवासी अवरही कृतपुरा बढ़ई टोला थाना कप्तानगंज, जिला गोड़ पुत्र तीरथगोड़ निवासी खोट्टा थाना अहिरौली बाजार, सतीश उर्फ रामसतीश पुत्र धर्मदेव यादव निवासी सेन्दुआर थाना अहिरौली बाजार, सत्येंद्र पुत्र रामेश्वर निवासी भटगांवा थाना अहिरौली बाजार, राम केवल पुत्र रामेश्वर निवासी भटगांवा थाना अहिरौली बाजार, आकाश साहनी पुत्र जयप्रकाश उर्फ भोली निवासी पटनी थाना अहिरौली बाजार, दीपक पुत्र इंद्रासन निवासी एकवनही थाना जटहाँ बाजार, कमलेश तिवारी पुत्र पिंटू निवासी जंगल बेलवा देवकी नगर थाना कोतवाली पडरौना, भोला उर्फ समीम पुत्र मुस्तकीम निवासी लेहनी थाना अहिरौली बाजार, मुन्ना उर्फ आलमीन पुत्र मजीद निवासी रामनगर मिश्रौली थाना नेबुआ नारंगिया, रामनिवास पुत्र लालसा निवासी मठिया लालबिहारी थाना जटहाँ बाजार, रमेश पुत्र त्रिवेनी निवासी सिरसिया कला टोला पलट छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया, मूरत पुत्र त्रिवेनी निवासी सिरसिया कला टोला पलट छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया, शैलेन्द्र सिंह पुत्र लालता सिंह निवासी डुमरी सवांगी पट्टी थाना हाटा, विनय यादव पुत्र हीरा यादव निवासी कुडवा उर्फ दिलीप नगर गुरम्हिया थाना कसया, अंजुन अली पुत्र अमानत अली निवासी पचार थाना कप्तानगंज, धर्मेन्द्र पुत्र श्री नारायण निवासी अवरही बढ़ई टोला थाना कप्तानगंज, रविन्द्र कुमार पुत्र जोखन निवासी अवरही कृतपुरा थाना कप्तानगंज, दिलीप पुत्र खजान्ची निवासी जमुआन थाना कप्तानगंज, आमिर हसन पुत्र एनुल्लाह निवासी पचार थाना कप्तानगंज, सोनू चौहान पुत्र रमेश चौहान निवासी मदनपुर सुकरौली थाना खड्डा, साधू उर्फ कमलेश पुत्र किशोर यादव निवासी गोपालपुर बिरइचा थाना हाटा, समरजीत सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र नन्दू प्रताप सिंह निवासी सिधावट खास थाना रामकोला, ताहिर पुत्र दोसमुम्मद निवासी जई छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया, चन्द्रभूषण यादव पुत्र महादेव यादव निवासी छहू थाना तुर्कपट्टी, रामअषीश यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी रानीपार हरैया, अभय पुत्र योगेन्द्र जायसवाल निवासी भिसवा बाजार थाना हाटा, विवेक कुषवाहा पुत्र ब्यास कुषवाहा निवासी सिरसिया कला टोला पटल छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया, अनिल पुत्र दुर्गा निवासी खुरहुरिया थाना अहिरौली बाजार, पंकज सिंह पुत्र जयनाथ सिंह निवासी सोहरौना थाना अहिरौली बाजार, अमित सिंह पुत्र जवाहर सिंह निवासी बेलवा बुजुर्ग थाना अहिरौली बाजार, विशाल सिंह पुत्र देवानंद सिंह निवासी सुमहाटार थाना अहिरौली बाजार तथा शमसुद्दीन पुत्र मुसरफ निवासी पचार थाना कप्तानगंज शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR