Breaking News

आगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

शम्भू मिश्र 
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ व आगनबाडी बचाओ संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में बुधवार को आंगनबाडी कार्यकत्री व सहायिका अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहीं। 
वही जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के सामने पहुंच धरना प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

साथ ही प्रशासन को अगाह किया कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने पर विवश हो जायेगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

आगनबाड़ी व सहायिकाओं ने इस बावत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित दिए ज्ञापन में जिक्र किया है कि आगनबाडी को 3 ग्रेड  व सहायिका को ग्रेड 4 कर्मचारी के रूप में रखा जाए तथा उनके मानदेय में वृद्धि की जाए , आंगनबाड़ी कार्यकत्री के मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए और बिना स्पष्टीकरण मांगे मनमाने ढंग से निकाले गए सभी कर्मचारियों को वापस लिया जाए , हाट कुक की पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए तथा इन्हें वीमा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए, प्रमोशन की आयु सीमा खत्म किया जाए और बाहर की भार्तियों को बंद की जाए ,केंद्र पर बच्चों को गर्म तथा स्वादिष्ट भोजन की सम्मानजनक व्यवस्था हो। वहीं उन्हें 2 जोड़ी वर्दी जूता मोजा स्वेटर उपलब्ध कराया जाय, पूर्व शिक्षा के समान दिया जाए तथा 12वीं पंचवर्षीय योजना के अनुसार सरकार द्वारा आईसीडीएस के लिए किया गया आर्थिक आवंटन लागू किया जाए। उन्होने कहा कि संघर्ष मोर्चा के 41 सूत्रीय मांगों पर वार्ता की जाय, पोषाहार की धुलाई में ठेकेदारी व्यवस्था बन्द किया जाय. इस दौरान संगठन के संरक्षक जितेंद्र दीक्षित जिला अध्यक्ष कौशल्या सिंह महामंत्री रेनू राय अनीता श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, लालमति देवी, गीता, सोनमती, मुन्नी, गिरजा देवी निर्मला देवी, गीता मिश्रा, अंजू सिंह, शकुंतला देवी, मीना देवी, मंजू सिंह, प्रेमलता सिंह, लाल मुनी देवी, उर्मिला सिंह गायत्री शुक्ला, सरस्वती देवी, सुभावती देवी श्यामा देवी, कमरून निशा शीला देवी शकुंतला देवी, बिंदू देवी, पुष्पा तिवारी, अंजू श्रीवास्तव, सरोज देवी, ममता सविता सविता, गीता, उर्मिला, प्रतिमा, सरोज गिरी सरिता देवी आरती देवी रीता सिंह उषा शर्मा आशा बर्मा शाहजहां खातून अंजू लता सुशीला सिंह सुभावती सिंह तारा देवी उषा देवी इंद्रावती शालिनी इंदु देवी मीना देवी मुन्नी देवी कुसुमावती यशोदा देवी रंजीता सिंह सुनीता यादव रेनू ओझा लाल मुनी देवी शकुंतला सिंह रंजना देवी दुर्गावती देवी राजा थी देवी सिंधु देवी अमरावती देवी चंद्रावती देवी तरन्नुम जहां संध्या देवी सरिता देवी माया देवी उमा देवी बबीता देवी आगनबाडी कार्यकत्री व सहायिकाओं ने आज दूसरे दिन भी अपना हड़ताल जारी रख दो दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को आगाह किया कि उनकी जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे बड़े आन्दोलन करने को बाध्य होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR