Breaking News

कुशीनगर में 23 राशि गोवंशी पशुओं के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस ने कन्टेनर ट्रक से तस्करी कर ले जाये जा रहे 23 राशि गोवंशी पशुओं  के साथ 03 तस्करो को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है।                                                               
कुशीनगर पुलिस को  यह सफलता उस समय प्राप्त जब पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत सघन जाँच की कार्यवाही की जा रही थी कि रविवार को पटहेरवा थाने की पुलिस को  मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक कंटेनर ट्रक में भर कर तस्करी के लिए गौवंशीय पशुओं को ले जाया जा रहा है ।
सूचना के बाद हरकत में आयी पुलिस ने घेरा बन्दी कर कंटेनर को रोक दिया। पुलिस ने तलाशी में 23 अदद गौवंशीय पशु जिसमें 21 अदद बैल व 2 अदद गाय बरामद किया। साथ ही मौके से अभियुक्त आकाश खान पुत्र भोंगल पता केरावली थाना अचनेरा जनपद आगरा, अकील पुत्र रशीद पता विल्लोच पुरा थाना लोहा मंण्डी जनपद आगरा व नागेन्द्र जाट पुत्र चेतराम पता केरावली थाना अचनेरा जिला आगरा को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने  अभियुक्तों की जामा तलाशी से अभियुक्त नागेन्द्र के पास से एक अदद कट्टा, एक अदद कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर  पुलिस  मु0अ0सं0 28/19 धारा 307 भादवि0 3/5क/8 गोबध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व मु0अ0सं0 29/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।
इस संबध में पटहेरवा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने तीन तस्करो को कंटेनर में लदी गौवंशीय पशुओ के साथ गिरफ्तार किया है। 


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR