शराब पीने का गिलास नहीं दिया तो शराबी ने काट डाली दुकानदार की नाक


शम्भू शरण मिश्र
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
पडरौना, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक दुकानदार को शराब पीने के लिए गिलास नहीं देने पर एक मनबढ़ युवक उसकी नाक काट दी। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।

कुशीनगर की यह घटना जटहांबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम माघीकोठीलवा की है। जहाँ  उक्त गांव निवासी राजेश उम्र लगभग 30 वर्ष जो भैरोगंज बाजार में चाय की दुकान कर रखे हैं, बीती रात अपनी दुकान चला रहे थे इसी दौरान पिंटू नाम का एक युवक पहुंचा और शराब पीने के लिए गिलास मांगने लगा, दुकानदार ने गिलास देने से इंकार कर दिया तो उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद उसका नाक दांत से काट लिया, वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। 
इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंप कर कार्यवाही की मांग की है ।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।समाचार लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज हो सका था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ