Breaking News

हाईटेशन तार की चपेट में आने से राजगीर मिस्त्री की मौत


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हाईटेशन तार की चपेट में आने से बुधवार को एक राजगीर मिस्त्री की मौत हो गयी। यह मिस्त्री छत पर लिन्टर लगा रहा था कि छत के उपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आया गया। 
जानकारी के अनुसार कुशीनगर की यह घटना खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ले की है। जहां एक व्यक्ति के निर्माणाधीन घर के छत का लिंटर लग रहा था। इसी दौरान उपर से गुजरी हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मिस्त्री की मौत हो गयी। मृतक मिस्त्री ओम प्रकाश महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर का निवासी बताया जा रहा है।  जो राजगीर मिस्त्री का कार्य कर रहा था। 

बुधवार को इस दौरान मकान के उपर से गुजरी हाई टेंशन तार के चपेट में आ गया। बिजली का झटका लगने से मिस्त्री मकान से नीचे जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार बच्चों के पिता की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि परिजन मिस्त्री के शव घर ले गये है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR