Breaking News

कुशीनगर में 4 मार्च को आयोजित होगी बुद्धधातु शोभा यात्रा

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों।
कुशीनगर। भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में 4 मार्च को आयोजित होने वाले बुद्धधातु शोभा यात्रा की तैयारियां शुरू हो गयी है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरूआत दो मार्च को हो जायेगी।
बताया जाता है कि सात बौद्ध महातीर्थ कुशीनगर का प्रमुख स्थान स्थान है। प्रत्येक बौद्ध अनुयायी अपने जीवन में एक बार अवश्य कुशीनगर की धरती को माथे से लगाता है। यह वह घरती है जहां भगवान बुद्ध ने सात अलग-अलग जन्म लेकर सात बार महापरिनिवार्ण प्राप्त किया था। इस कारण बौद्ध अनुयायी इसे विशेष महत्व देते है।
उक्त आशय की जानकारी थाई बुद्ध मंदिर परिसर में शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान संयुक्त रूप से डा. पी. खोमसान, फ्रा नोरानटजटीयापीरूक, भंते महेंद्र , उमा संगक्रान व डा. मैनेजर यादव ने दी। उन्होने बताया कि 4 मार्च को आयोजित होने वाले बुद्धधातु शोभा यात्रा की तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं। इसके पूर्व 2 मार्च को सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, 3 मार्च को उत्तर प्रदेश रूस्तमे कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी।
अगले वर्ष से प्रति वर्ष 24 फरवरी को शोभा यात्रा आयोजित की जायेगी। इसका उद्धेश्य कुशीनगर को विश्व स्तर पर और अधिक प्रचारित और प्रसारित करना है। इससे भारत थाई मैत्री सबंध और मजबूत होगें साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR