Breaking News

अपनी जनता पार्टी के तरफ से निकाली जायेगी कांशीराम के जन्म दिन की रथ यात्रा

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो पडरौना,कुशीनगर । अपनी जनता पार्टी जनपद कुशीनगर की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक डॉ. आंबेडकर विकलांग इंटर कालेज जंगल जगदीशपुर में अपनी जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव श्रवण मौर्य ने समीक्षा के उपरांत अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेक्टर कमेटी और बूथ स्तरीय कमेटी का गठन कर 20 मार्च 2025 तक उपलब्ध कराये। क्यों कि अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बहुजन आंदोलन के महानायक मान्यवर कांशीराम साहब के जन्म दिन के अवसर पर 15 मार्च 2025 को रथ यात्रा निकल रहा है। रथ यात्रा जनपद कुशीनगर में अप्रैल 2025 में आएगी। जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के विचारो को जन जन तक पहुंचा कर सामाजिक न्याय दिलाने के लिए 2027 में अपनी जनता पार्टी की सरकार बनानी जरूरी है। बैठक में जिला एवं विधानसभा के सम्मानित पदाधिकारी साथियों ने भी अपने विचार रखे। जिसमे मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर गौड़, पडरौना विधानसभा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, जिला सचिव रामबेलाश शर्मा, अजय कुशवाहा, दीपू ब्याहुत, महेन्द्र कुशवाहा, छोटेलाल राजभर, नजीबुल्लाह उर्फ भोला अंसारी, भगवंत कुशवाहा, भरत कुशवाहा, अफजल अहमद, विजय शंकर शर्मा, अंगद कुशवाहा, शाकिर अली, गोरख प्रसाद, सतीश कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, संगेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR