Breaking News

एपी बांध और कई घरों पर मंडरा रहा नरायणी नदी से कटान का खतरा विडियो देखे



टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर । लगातार हो बारिश और नरायणी नदी में बढ़ते-घटते पानी के डिस्चार्ज के चलते अहिरौलीदान में एपी बांध के साथ कई मकानों पर सोमवार को भी कटान का खतरा मंडराता रहा। यहां के शिवजी सिंह के मकान को नदी ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। 
नदी में गिरता शिवजी का मकान 
गिरता 
वह मकान शिवजी सिंह के आंख के सामने नदी में विलीन हो गया है। इसे देखकर लोगों में दहशत बन गया है। हालांकि बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और नरायणी  नदी के बढ़ते-घटते डिस्चार्ज के चलते पिछले चार दिन से नदी का दबाव एपी बांध पर बना हुआ है। लोग दहशत में है। वहीं बांध के किनारे बसे लोग घरों से सामान निकाल कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। 


लोगों को आशंका है कि यदि नदी के कटान को नही रोका गया तो इस क्षेत्र में भारी तबाही आ सकती है। हालांकि बाढ़ खंड के अभियंता एपी बांध पर बढ़ते नदी के दबाव को देखते हुए जेसीबी लगाकर बोल्डर से कटान को रोकने में लगे हुए हैं।

वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस नदी का कोई भरोसा नहीं है।  नदी कभी भी एपी बांध को काट सकती है। बंधे पर किनारे बसे महंथ व्यास, बाबूनंद,ललन सिंह, मंटु सिंह, वशिष्ठ सिंह, कमल सिंह, ध्रुव नारायण, रामेश्वर दुबे, ब्रह्मदेव सिंह, बलिराम सिंह, हरेंद्र सिंह सहित 50-70 परिवारों के मकानों को भी खतरा हो सकता है। भय के माहौल में रह रहे लोग इसके लिए बाढ़ खंड विभाग को ही जिम्मेदार मानते हैं। उनका कहना है कि अगर यही बचाव कार्य पहले कराया गया होता तो शिवजी सिंह व कमल सिंह के मकान को कटान से बचाया जा सकता था।

एपी बांध और कई घरों पर बढ़ते कटान के खतरे से चिंतित कमल सिंह, सुरेश सिंह, मंगल शर्मा,संजय कुमार सिंह, राजकुमार साह, सुनील शर्मा, रामनारायण सिंह, हीरा सिंह, सुदामा शर्मा, राजेश यादव, गोरख सिंह आदि ने बचाव कार्य में तेजी लाए जाने और कटान रोकने का पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है। बचाव कार्य की मॉनीटिरिंग कर रहे बाढ़ खंड के सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी का कहना है कि बचाव कार्य जारी है। हर हाल में बांध की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR