Breaking News

जानिए क्यों दर्ज हुआ काँग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ कुशीनगर में मुकदमा

कुशीनगर। सामाजिक व साम्प्रादायिक सौहार्द विगाड़ने और धर्म के आधार पर पूरे देश में घृणा व वैमनस्य फैलानें के अरोप पर उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।
दिग्विजय सिंह 
जानकारी के अनुसार बुधवार कुशीनगर के भाजपा विधायक रजनीकांतमणि त्रिपाठी के पुत्र दिव्येदु मणि त्रिपाठी निवासी वार्ड नं0-21 बुध्द नगरी नगर पालिका परिषद थाना कसया जनपद कुशीनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर सूचना दिया गया कि 17 सितम्बर शाम को न्यूज चैनल पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह नें बयान दिया कि लोग भगवा वस्त्र पहन कर मन्दिरों में बलात्कार कर रहे हैं। इसके पूर्व दिनांक 01 सितम्बर 2019 को बयान दिया कि आर. एस. एस.  व हिन्दू संगठनों के लोग आई0एस0आई0 से पैसा लेते हैं व मुसलमानों से ज्यादा आंतकवादी घटनाओं में लिप्त हैं। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों को आंतकी गतिविधियों का केन्द्र बताया है। जिससे सामाजिक व साम्प्रादायिक सौहार्द विगड़ रहा है। धर्म के आधार पर पूरे देश में घृणा व वैमनस्य फैलानें का काम सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है। 
जिसको आधार मानते हुए कुशीनगर कसया थाने की पुलिस ने  मु0अ0सं0- 556/19 धारा- 153/295/298/505(2) के तहत  दिग्विजय सिंह पुत्र बालभद्र सिंह निवासी इन्दौर जनपद इन्दौर मध्यप्रदेश के विरूध्द अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गयी है। 
इस सम्बंध मे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने बताया मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR