Breaking News

केन्द्र व प्रदेश सरकारों को नीतियों को जनविरोधी बता कांग्रसियो ने किया जल सत्याग्रह


टाईम्स आफॅ कुशीनगर व्यूरो।

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नगर में जलसत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रसियो ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से किसानों की दुर्दशा दूर नहीं हो रही। 



मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में जल सत्याग्रह करते कांग्रेसी युवा 
जानकारी के अनुसार कुशीनगर के पडरौना नगर में युवा कांग्रसियो ने बैठक की। जिसको संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाले भाजपा नेता सरकार बनने के बाद पूंजीपतियों की गोद में बैठ गए हैं। सरकार की सभी नीतियां उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाली हैं। नहरों में पानी नहीं आने से किसान निजी संसाधनों से फसलों की सिंचाई करने को मजबूर हैं। पंपिगसेट चलाने के लिए महंगा डीजल खर्च करना पड़ रहा है। सहकारी समितियों से खाद व बीज न मिलने पर किसानों द्वारा मजबूरी में बाजार से महंगी कीमत पर खरीदना पड़ रहा है। राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण प्रताप सिंह चंदन ने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं रहा। बीते वर्ष नोटबंदी की वजह से रबी की फसलों की बोआई प्रभावित हुई। काफी दिनों तक बैंकों की लेनदेन प्रभावित रही जिसकी वजह से लोग खेतों में खाद नहीं डाल पाए और उत्पादन घट गया। जैसे-तैसे किसान संभला, अब इस साल रबी की फसलों की सिचाई का संकट खड़ा हो गया है। कांग्रसियो ने कहा कि जनपद की अधिकांश नहरें बेपानी हैं और जिममेदार मौन हैं। शीघ्र नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन का रूख अपनाना पड़ेगा। बैठक का संचालन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वेदप्रकाश मिश्र ने किया।
इसके बाद सभी मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में उतर कर जल सत्याग्रह किया। कई घण्टे बाद कांग्रसी बाहर निकले और शासन-प्रशासन को चेताते हुए कहा कि स्थितियों में सुधार नही हुआ तो आन्दोलन तय है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, महासचिव उपेंद्र सिंह, अंगद यादव, एजाज अहमद, अनिल यादव, ठाकुर यादव, आफजाल अरशद, रसूल, इश्तेखार, दिलशेर, सूरजभान, फैयाज, मुश्ताक, रहमतुल्लाह, मोहन शर्मा, सभासद मंसूर अहमद, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

By- Harigovind Chaubey

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR