Breaking News

संघ सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन : दीपेन्द्र

 संघ सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन : दीपेन्द्र

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

पडरौना, कुशीनगर।पडरौना नगर में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुज़री, जिसका उद्देश्य समस्त हिंदू समाज को संगठित कर जागरूक करना रहा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रमुख जनगोष्ठी में मुख्य वक्ता विभाग संपर्क प्रमुख दीपेन्द्र ने संघ के उद्देश्यों, संगठन की भूमिका और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उपायों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संघ किसी को अपना विरोधी नहीं मानता, बल्कि यह सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है।

दीपेन्द्र ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय इतिहास त्याग और बलिदान से भरा हुआ है, जिस पर प्रत्येक नागरिक को गर्व होना चाहिए। उन्होंने विभाजन काल की पीड़ा को स्मरण करते हुए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाए जाने के भारत सरकार के निर्णय की सराहना की।

संघ की स्थापना के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने यह अनुभव किया था कि केवल अंग्रेजी शासन की समाप्ति ही स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि भारतीय समाज का संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर होना भी आवश्यक है। इसी विचार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई। उन्होंने संघ द्वारा प्रस्तुत पंच परिवर्तन के अंतर्गत सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्यों के पालन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. सुनीता पांडेय ने संघ के शताब्दी वर्ष आयोजन की महत्ता को रेखांकित करते हुए समाज जागरण में संघ की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गोष्ठियां समाज को दिशा देने का कार्य करती हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ तथा समापन वंदे मातरम के साथ किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।हिंदू सम्मेलन का प्रतिनिधित्व संत लालजी बाबा ने किया। विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. ममतामणि त्रिपाठी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर जिला प्रचारक अभय, प्रांत गौ सेवा प्रमुख अधिवक्ता फूलबदन, विभाग सह कार्यवाह रवि कृति, जिला कार्यवाह पंकज मिश्र, जिला प्रचार प्रमुख आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर सेवा प्रमुख डॉ. धनंजय मिश्र, विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, रामकोला विधायक विनय गौड़, पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल, प्रतिनिधि बुलबुल जायसवाल, सह जिला कार्यवाह अजीत व प्रहलाद, नगर कार्यवाह दीनानाथ, सह नगर कार्यवाह रामाश्रय, विहिप जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, हिंदू जागरण मंच प्रभारी रवि सिंह व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्र, यूएनपीजी कॉलेज की प्राचार्या ममतामणि त्रिपाठी, सुनीता पांडे, मीनू जिंदल, जिला शासकीय अधिवक्ता संतोष दुबे, जिला धर्म जागरण प्रमुख कृष्ण कुमार पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ला, अधिवक्ता अनिल ठाकुर, महामंत्री संतोष यादव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं हिंदू विचार परिवार के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सेवा प्रमुख धनंजय त्रिपाठी ने किया।



इन्हे भी पढें

कांग्रेस ने कुशीनगर में विरोध प्रदर्शन किया, बीजेपी दफ्तर को घेरा।

 दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, 118 उपकरण वितरित

जिला जज ने जिला जेल का अचानक निरीक्षण किया।

विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी

 विकास योजनाओं की डीएम ने की सघन समीक्षा, 

कुशीनगर में एआरटीओ ऑफिस का गोरखपुर के आरटीओ ने निरीक्षण किया।

नकली उर्वरकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ठंड की लहर को देखते हुए, नाइट शेल्टर, अलाव और गौशालाओं का गहन निरीक्षण किया गया और 133 कंबल बांटे गए।

 सोलर पम्प बुक करने वाले किसान फर्जी कॉल से रहें सतर्क, 

 दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर



कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR