दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर

 दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि शैक्षिक सत्र/वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 11-12 के अतिरिक्त) के तहत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शासन स्तर से समय-सारिणी जारी कर दी गई है।


जारी समय-सारिणी के अनुसार छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। वहीं संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा प्राप्त आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 तय की गई है।


जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन पूर्ण कर लें। साथ ही शिक्षण संस्थानों से अपेक्षा की गई है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना आवेदन पत्रों का परीक्षण कर पात्र छात्रों के आवेदन समय से अग्रसारित करें तथा अपात्र आवेदनों को समय रहते निरस्त करें, ताकि छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।


इन्हे भी पढें

कांग्रेस ने कुशीनगर में विरोध प्रदर्शन किया, बीजेपी दफ्तर को घेरा।

 दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, 118 उपकरण वितरित

जिला जज ने जिला जेल का अचानक निरीक्षण किया।

विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी

 विकास योजनाओं की डीएम ने की सघन समीक्षा, 

कुशीनगर में एआरटीओ ऑफिस का गोरखपुर के आरटीओ ने निरीक्षण किया।

नकली उर्वरकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ठंड की लहर को देखते हुए, नाइट शेल्टर, अलाव और गौशालाओं का गहन निरीक्षण किया गया और 133 कंबल बांटे गए।

 सोलर पम्प बुक करने वाले किसान फर्जी कॉल से रहें सतर्क, 

 संघ सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन : दीपेन्द्र


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ