Breaking News

सोलर पम्प बुक करने वाले किसान फर्जी कॉल से रहें सतर्क,

 सोलर पम्प बुक करने वाले किसान फर्जी कॉल से रहें सतर्क, 

▪️31 दिसंबर तक जमा करें कृषक अंश

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया।उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने जनपद के समस्त कृषकों को अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री कुसुम सोलर पम्प योजना के अंतर्गत जिन कृषकों द्वारा सोलर पम्प की बुकिंग कराई गई थी, उनके टोकन कन्फर्म कर दिए गए हैं। योजना के तहत चयनित कृषकों के लिए अपना कृषक अंश जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि कृषक अपना अंश कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन अथवा चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के भीतर अंश जमा न करने की स्थिति में टोकन निरस्त किए जाने की संभावना है।

उप निदेशक कृषि ने कृषकों को सतर्क करते हुए कहा कि इस समय पंजीकृत कृषकों के मोबाइल नंबरों पर कुछ अनजान अथवा फर्जी कॉल आ रही हैं। कृषक ऐसे कॉल पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी या बैंक संबंधी विवरण साझा न करें।

उन्होंने बताया कि सोलर पम्प योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए कृषक अपने नजदीकी विकास खंड स्तर पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इन्हे भी पढें

कांग्रेस ने कुशीनगर में विरोध प्रदर्शन किया, बीजेपी दफ्तर को घेरा।

 दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, 118 उपकरण वितरित

जिला जज ने जिला जेल का अचानक निरीक्षण किया।

विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी

 विकास योजनाओं की डीएम ने की सघन समीक्षा, 

कुशीनगर में एआरटीओ ऑफिस का गोरखपुर के आरटीओ ने निरीक्षण किया।

नकली उर्वरकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ठंड की लहर को देखते हुए, नाइट शेल्टर, अलाव और गौशालाओं का गहन निरीक्षण किया गया और 133 कंबल बांटे गए।

 दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर

 संघ सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन : दीपेन्द्र


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR