शीतलहर के दृष्टिगत रैनबसेरों, अलाव व गौशालाओं की सघन जांच, 133 कंबलों वितरित
शीतलहर के दृष्टिगत रैनबसेरों, अलाव व गौशालाओं की सघन जांच, 133 कंबलों वितरित
▪️जनपद में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता न मिले : डीएम
▪️रैनबसेरों में सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
▪️बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने के आदेश
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशों के क्रम में शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में संचालित रैनबसेरों, अलाव स्थलों एवं गौशालाओं की सघन जांच कराई गई। इस क्रम में समस्त उपजिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया।
जनपद के कुल 13 नगर निकायों में 15 रैनबसेरे संचालित हैं। सक्रिय सभी 15 रैनबसेरों में बीती रात्रि कुल 32 लोग ठहरे पाए गए। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि रैनबसेरों में महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक ठहरने की व्यवस्था हो, साथ ही शौचालय, स्नानागार, क्लोरीनयुक्त स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, महिला, बच्चों एवं किशोरियों की सुरक्षा, पर्याप्त संख्या में कंबल, गद्दे एवं बिस्तर जैसी सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता हुआ न मिले। इसके लिए निरंतर निगरानी रखी जाए। साथ ही सभी प्रमुख चौराहों, बस स्टैंडों एवं रेलवे स्टेशनों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, माननीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कंबल वितरण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस क्रम में तहसील पडरौना में 125 तथा तहसील कप्तानगंज में 08 कंबलों का वितरण किया गया।प्रशासन द्वारा शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंदों को हर संभव राहत उपलब्ध कराने के लिए सतत कार्रवाई की जा रही है।
इन्हे भी पढें
कांग्रेस ने कुशीनगर में विरोध प्रदर्शन किया, बीजेपी दफ्तर को घेरा।
दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, 118 उपकरण वितरित
जिला जज ने जिला जेल का अचानक निरीक्षण किया।
विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी
विकास योजनाओं की डीएम ने की सघन समीक्षा,
कुशीनगर में एआरटीओ ऑफिस का गोरखपुर के आरटीओ ने निरीक्षण किया।
नकली उर्वरकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
सोलर पम्प बुक करने वाले किसान फर्जी कॉल से रहें सतर्क,
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर
संघ सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन : दीपेन्द्र

कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR