जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण,


बंदियों की सुविधाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

 टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया धनेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने ऐसे बंदियों के मामलों की समीक्षा की, जिन्होंने पूर्ण सजा की अवधि के सापेक्ष आधी से अधिक सजा अवधि व्यतीत कर ली है, साथ ही ऐसे बंदी जिनकी जमानत न्यायालय से स्वीकृत हो चुकी है लेकिन जमानतदार के अभाव में कारागार में निरुद्ध हैं। इन मामलों में जिला कारागार अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी एसओपी के अनुसार कारागार के बैरकों, पाकशाला एवं चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा विधिक सहायता की जानकारी ली और न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार की व्यवस्था कराने, नियमित रूप से दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा महिला बंदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बंदियों को विधिक सहायता एवं विधिक साक्षरता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही कारागार में स्वच्छता एवं मानवीय सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेलर राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, न्यायालय कर्मी तथा जेल वार्डन उपस्थित रहे।


इन्हे भी पढें

कांग्रेस ने कुशीनगर में विरोध प्रदर्शन किया, बीजेपी दफ्तर को घेरा।

 दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, 118 उपकरण वितरित

विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी

 विकास योजनाओं की डीएम ने की सघन समीक्षा, 

कुशीनगर में एआरटीओ ऑफिस का गोरखपुर के आरटीओ ने निरीक्षण किया।

नकली उर्वरकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ठंड की लहर को देखते हुए, नाइट शेल्टर, अलाव और गौशालाओं का गहन निरीक्षण किया गया और 133 कंबल बांटे गए।

 सोलर पम्प बुक करने वाले किसान फर्जी कॉल से रहें सतर्क, 

 दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर

 संघ सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन : दीपेन्द्र


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ