Breaking News

कुशीनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी कार्यालय का घेराव

 कुशीनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी कार्यालय का घेराव

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

पडरौना, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गुरुवार को नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पडरौना स्थित कुशीनगर बीजेपी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी ने नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की छवि खराब करने के लिए तथ्यों से परे आरोप लगाए, जिन्हें अदालत ने खारिज कर दिया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में बीजेपी द्वारा गढ़ी गई कहानी झूठी साबित हुई है और यह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित थी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस का कहना है कि सत्य की जीत हुई है और झूठ व प्रपंच की राजनीति का पर्दाफाश हो चुका है। प्रदर्शन कई घंटों तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


इन्हे भी पढें

 दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, 118 उपकरण वितरित

जिला जज ने जिला जेल का अचानक निरीक्षण किया।

विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी

 विकास योजनाओं की डीएम ने की सघन समीक्षा, 

कुशीनगर में एआरटीओ ऑफिस का गोरखपुर के आरटीओ ने निरीक्षण किया।

नकली उर्वरकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ठंड की लहर को देखते हुए, नाइट शेल्टर, अलाव और गौशालाओं का गहन निरीक्षण किया गया और 133 कंबल बांटे गए।

 सोलर पम्प बुक करने वाले किसान फर्जी कॉल से रहें सतर्क, 

 दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर

 संघ सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन : दीपेन्द्र


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR