विकास योजनाओं की डीएम ने की सघन समीक्षा,

 विकास योजनाओं की डीएम ने की सघन समीक्षा, 

▪️नदी पुनरुद्धार में शून्य प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

पडरौना, कुशीनगर।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन, योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर 

समीक्षा के दौरान बांसी नदी के पुनरुद्धार कार्यों में शून्य प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्ययोजना के अनुरूप सभी कार्य अनिवार्य रूप से माह मई तक पूर्ण कराए जाएं। इसके लिए माहवार लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही हिरण्यवती नदी की साफ-सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान मिनी स्टेडियम एवं खेल मैदानों की स्थिति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कसया एवं पडरौना के मध्य 5 से 6 एकड़ भूमि क्रिकेट मैदान निर्माण हेतु चिन्हित करने तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भी क्रिकेट मैदानों के लिए भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के अंतर्गत परिवार सशक्तीकरण, रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज एवं लखपति दीदी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्यानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में वृद्धावस्था पेंशन योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पात्र जीवित लाभार्थियों के सत्यापन, पेंशन स्वीकृति तथा लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (महिला सशक्तीकरण एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना), दिव्यांगजन कल्याण विभाग की योजनाओं तथा जिला पोषण समिति से संबंधित बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, परियोजना निदेशक पीयूष, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।


इन्हे भी पढें

कांग्रेस ने कुशीनगर में विरोध प्रदर्शन किया, बीजेपी दफ्तर को घेरा।

 दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, 118 उपकरण वितरित

जिला जज ने जिला जेल का अचानक निरीक्षण किया।

विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी

कुशीनगर में एआरटीओ ऑफिस का गोरखपुर के आरटीओ ने निरीक्षण किया।

नकली उर्वरकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ठंड की लहर को देखते हुए, नाइट शेल्टर, अलाव और गौशालाओं का गहन निरीक्षण किया गया और 133 कंबल बांटे गए।

 सोलर पम्प बुक करने वाले किसान फर्जी कॉल से रहें सतर्क, 

 दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर

 संघ सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन : दीपेन्द्र


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ