▪️राजस्व व प्रवर्तन बढ़ाने के निर्देश
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
पडरौना, कुशीनगर। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मु. अज़ीम ने बताया कि सम्भागीय परिवहन अधिकारी, गोरखपुर द्वारा बुधवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, कुशीनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के क्रम में सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन पंजीयन, वाहन हस्तांतरण, लाइसेंस अनुभाग एवं रिकार्ड रूम सहित विभिन्न पटलो का अवलोकन किया गया, जिसमें सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं सही पाए गए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई, फाइलों एवं रिकार्ड को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने तथा पुरानी पत्रावलियों की बाइंडिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए।
सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा ड्राइविंग टेस्ट का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्यालय में आए आवेदकों से संवाद कर सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान जनपद के राजस्व लक्ष्य की समीक्षा करते हुए वर्तमान में प्राप्त 90 प्रतिशत राजस्व को शीघ्र 100 प्रतिशत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 45 दिनों से अधिक अवधि से निरुद्ध वाहनों की नीलामी किए जाने तथा लंबित कर बकायेदारों को नोटिस प्रेषित कर कर जमा कराने के उपरांत आरसी जारी करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा को लेकर सीट बेल्ट, हेलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित मामलों में सघन प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, समयबद्ध एवं जनहितकारी सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इन्हे भी पढें
कांग्रेस ने कुशीनगर में विरोध प्रदर्शन किया, बीजेपी दफ्तर को घेरा।
दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, 118 उपकरण वितरित
जिला जज ने जिला जेल का अचानक निरीक्षण किया।
विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी
विकास योजनाओं की डीएम ने की सघन समीक्षा,
नकली उर्वरकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
सोलर पम्प बुक करने वाले किसान फर्जी कॉल से रहें सतर्क,
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर
संघ सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन : दीपेन्द्र

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR