टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज-देवरिया।सोमवार को नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में अरमान संस्था के तत्वावधान में एकीकृत उच्च जोखिम गर्भावस्था प्रबंधन प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बरहज ब्लॉक की एएनएम, सीएचओ और स्टाफ नर्सों को हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, प्रबंधन और समय पर उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. नन्देश तिवारी ने स्वास्थ्यकर्मियों को बताया कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को समय रहते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला चिकित्सालय तक पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि उन्हें आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके और प्रसव के दौरान संभावित जटिलताओं को कम किया जा सके।
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी महेन, डॉ. नन्देश तिवारी, डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल और डॉ. इमाम हुसैन ने स्वास्थ्यकर्मियों को विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। स्वास्थ्यकर्मियों को हाईरिस्क गर्भावस्था के मामलों में समय पर पहचान और उचित रेफरल की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी देर तक चला। इस दौरान बीसीपीएम अजीत सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR