विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी
विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
पडरौना, कुशीनगर। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। आयोग के निर्देशानुसार अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पत्र दिनांक 11 दिसंबर 2025 के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत गणना (एन्यूमरेशन) कार्य एवं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया 26 दिसंबर 2025 तक पूर्ण की जाएगी। इसके पश्चात 27 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक कंट्रोल टेबल का अद्यतन एवं प्रारूप मतदाता सूची का निर्माण किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि में नोटिस चरण के अंतर्गत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 तक पूर्ण कराई जाएगी। इसके उपरांत मतदाता सूची के स्वास्थ्य मानकों की जांच कर आयोग की अनुमति प्राप्त करते हुए 28 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अवधि के दौरान मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में लगे जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पद रिक्त नहीं रखे जाएंगे। साथ ही आयोग की पूर्व अनुमति के बिना संबंधित अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, त्रुटिरहित एवं पूर्णतः अद्यतन तैयार की जा सके।
इन्हे भी पढें
कांग्रेस ने कुशीनगर में विरोध प्रदर्शन किया, बीजेपी दफ्तर को घेरा।
दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, 118 उपकरण वितरित
जिला जज ने जिला जेल का अचानक निरीक्षण किया।
विकास योजनाओं की डीएम ने की सघन समीक्षा,
कुशीनगर में एआरटीओ ऑफिस का गोरखपुर के आरटीओ ने निरीक्षण किया।
नकली उर्वरकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
सोलर पम्प बुक करने वाले किसान फर्जी कॉल से रहें सतर्क,
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर
संघ सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन : दीपेन्द्र

कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR