दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, 118 उपकरण वितरित
दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, 118 उपकरण वितरित
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
![]() |
| विधायक देवरिया सदर शलभ मणि त्रिपाठी |
उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सदर ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने से उनके दैनिक क्रियाकलाप सुगम होंगे तथा शिक्षा ग्रहण करने में भी उन्हें सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के सहयोग से उपलब्ध कराए गए ये उपकरण बच्चों के जीवन में आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को पठन-पाठन से जोड़ा जाएगा, जिससे वे समाज की मुख्यधारा में सम्मिलित हो सकें।
इस अवसर पर कुल 118 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इनमें 10 बच्चों को ट्राई साइकिल, 20 बच्चों को व्हीलचेयर, 14 बच्चों को बैसाखी, 18 बच्चों को कैलीपर, 4 बच्चों को रोलेटर, 3 बच्चों को वॉकिंग स्टिक, 2 बच्चों को एल्बो क्रच, 10 बच्चों को सीपी चेयर, 4 बच्चों को ब्रेल किट, 18 बच्चों को टीएलएम किट तथा 15 बच्चों को श्रवण यंत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्पेशल एजुकेटर राजाराम दुबे, अभय सहित अन्य सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही।
इन्हे भी पढें
कांग्रेस ने कुशीनगर में विरोध प्रदर्शन किया, बीजेपी दफ्तर को घेरा।
जिला जज ने जिला जेल का अचानक निरीक्षण किया।
विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी
विकास योजनाओं की डीएम ने की सघन समीक्षा,
कुशीनगर में एआरटीओ ऑफिस का गोरखपुर के आरटीओ ने निरीक्षण किया।
नकली उर्वरकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
सोलर पम्प बुक करने वाले किसान फर्जी कॉल से रहें सतर्क,
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर
संघ सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन : दीपेन्द्र
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR