घुघली चीनी मिल की वास्तविक स्थिति जानने को लेकर पत्रकारों ने डीएम से की मुलाकात

घुघली चीनी मिल की वास्तविक स्थिति जानने को लेकर पत्रकारों ने डीएम से की मुलाकात

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो | महराजगंज

वर्षों से बंद पड़ी घुघली चीनी मिल के मुद्दे को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। चीनी मिल की वास्तविक स्थिति एवं उससे जुड़े तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से घुघली क्षेत्र के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर अपनी बात रखी।


प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को चीनी मिल की वर्तमान स्थिति, किसानों एवं क्षेत्रीय जनता की अपेक्षाओं तथा मिल से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। पत्रकारों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति को सार्वजनिक किया जाए, ताकि क्षेत्र में फैली आशंकाओं और चर्चाओं पर विराम लग सके।

इस दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए बताया कि चीनी मिल से संबंधित कुछ लोग पूर्व में भी उनसे मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है तथा सभी तथ्यों का अध्ययन करने के बाद उचित जानकारी साझा की जाएगी।

जिलाधिकारी के इस आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि घुघली चीनी मिल से जुड़े मुद्दों पर जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी और क्षेत्रवासियों को सही एवं प्रमाणिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

मुलाकात के दौरान रामचंद्र रावत, पल्टू मिश्रा, राकेश जायसवाल, अर्जुन पटेल, अनिल यादव तथा रामबदन साहनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ