नकली उर्वरकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
नकली उर्वरक के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,
▪️दो अवैध इकाइयाँ सील, दो अभियुक्त गिरफ्तार
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। रबी अभियान 2025 के अंतर्गत किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त एवं फास्फेटिक उर्वरक समय से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा नकली एवं अपमिश्रित उर्वरकों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में जनपद कुशीनगर में अवैध रूप से नकली उर्वरक निर्माण एवं वितरण करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि दिनांक 15 दिसंबर 2025 को रामघाम–विशुनपुरा मार्ग पर छापेमारी कर अवैध रूप से निर्मित नकली पोटाश उर्वरक की एक इकाई को सील किया गया। इस मामले में अभियुक्त अजीत कुमार मिश्र पुत्र श्री राम मनोहर मिश्र, निवासी ग्राम रहसू खुर्दा, पोस्ट निधुवा बांगर, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर के विरुद्ध जिलाधिकारी की अनुमति के पश्चात आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इसके अतिरिक्त, विगत माह नकली जिंक उर्वरक निर्माण करने वाली एक अन्य इकाई पर भी छापेमारी कर उसे सील किया गया था। इस मामले में अभियुक्त अजय कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम राजपुर बढ़हा, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर के विरुद्ध भी आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराते हुए अभियुक्त को जेल भेजा जा चुका है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। दिनांक 14 दिसंबर 2025 को जनपद को आईपीएल (इंडियन पोटाश लिमिटेड) कंपनी की 499.995 मीट्रिक टन यूरिया एवं 228.00 मीट्रिक टन पोटाश उर्वरक की रैक प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उप कृषि निदेशक एवं अधीनस्थ कर्मचारियों की टीम द्वारा निरंतर क्षेत्र भ्रमण एवं निरीक्षण किया जा रहा है तथा उर्वरकों की आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नकली उर्वरक के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
इन्हे भी पढें
कांग्रेस ने कुशीनगर में विरोध प्रदर्शन किया, बीजेपी दफ्तर को घेरा।
दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, 118 उपकरण वितरित
जिला जज ने जिला जेल का अचानक निरीक्षण किया।
विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी
विकास योजनाओं की डीएम ने की सघन समीक्षा,
कुशीनगर में एआरटीओ ऑफिस का गोरखपुर के आरटीओ ने निरीक्षण किया।
सोलर पम्प बुक करने वाले किसान फर्जी कॉल से रहें सतर्क,
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर
संघ सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन : दीपेन्द्र

कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR