Breaking News

पेंशनर दिवस पर जिलाधिकारी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं,

 पेंशनर दिवस पर जिलाधिकारी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं,

▪️ शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

पडरौना, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार को पेंशनर दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पेंशनरों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरतापूर्वक एक-एक कर सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने पेंशनर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेंशनरों का सम्मान एवं कल्याण जनपद प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जानकारी दी कि पेंशनरों के बैठने हेतु सुविधायुक्त कक्ष, जिसमें पुस्तकालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं होंगी, के निर्माण के लिए शासन स्तर से बजट स्वीकृत हो चुका है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

बैठक के दौरान पेंशनर संघ के अध्यक्ष द्वारा स्वास्थ्य विभाग के दो पेंशनरों की सेवा पुस्तिका गुम होने के कारण वेतन निर्धारण की कार्यवाही लंबित होने का विषय उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रकरण का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पेंशनर संघ द्वारा जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनरों के लिए बाह्य रोगी विभाग तथा पंजीकरण हेतु पृथक काउंटर स्थापित किए जाने की मांग भी रखी गई। जिलाधिकारी ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे पेंशनरों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न पेंशनर समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिनके निस्तारण हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं संबंधित विभागों को शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, कोषागार के मनोज कुमार, मंसूर अली, नागेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढें

एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत वृहद विद्युत उपभोक्ता शिविर का आयोजन 

प्रवासी भारतीय मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ

कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों का निरीक्षण, 

 दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये का अनुदान

 दिव्यांगजनों के स्वरोजगार हेतु दुकान निर्माण एवं संचालन योजना लागू, 

किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण,

“हुनर को मिलेगा बाज़ार, सपनों को नई उड़ान"

स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन,

▪️ पेंशनरों का किया गया सम्मान




कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR