सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों से आक्रोश, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा शिकायती पत्रसोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों से आक्रोश, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा शिकायती पत्र

सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों से आक्रोश, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा शिकायती पत्र

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

भाटपाररानी/बनकटा, देवरिया।

सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के आरोप को लेकर बनकटा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों और स्थानीय प्रबुद्धजनों में आक्रोश व्याप्त है। मामले में ग्रामीणों ने बनकटा पुलिस को सामूहिक शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एक युवक सोशल मीडिया मंच पर लगातार एक समाज विशेष के विरुद्ध भ्रामक, आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट साझा कर रहा है। उनका कहना है कि इन पोस्टों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है तथा जातीय वैमनस्य फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव का निवासी है और फेसबुक पर 'शाक्य बृजेश मौर्य' नाम से अकाउंट संचालित करता है। आरोप है कि हाल ही में उक्त अकाउंट से महिलाओं और बेटियों के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणियां की गईं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सहायक थानाध्यक्ष संतोष मौर्य को सौंपे गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि यदि समय रहते इस प्रकार की कथित भड़काऊ पोस्टों पर कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस इस संवेदनशील प्रकरण में शीघ्र उचित कदम उठाएगी।

इस सामूहिक शिकायती पत्र पर धीरेंद्र प्रताप सिंह, आशु राय, आयुष्मान पांडेय, प्रभाकर पांडेय, बादल सिंह रघुवंशी, श्रीराजन तिवारी, राहुल प्रताप सिंह, नीरज सिंह, शशिरंजन कुमार पांडेय, पवन सिंह सहित क्षेत्र के कई ग्रामीणों और प्रबुद्ध नागरिकों के हस्ताक्षर हैं।



रिपोर्टर: बृजेश मिश्रा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ