आईटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में घुघली पुलिस टीम ने थाना घुघली पर दर्ज मुकदमा संख्या 172/2026 में धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त दीपक चौधरी (19 वर्ष) पुत्र मोहन चौधरी, निवासी ग्राम विशुनपुर गबडुआ, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रिंकू कन्नौजिया तथा कांस्टेबल अमित यादव शामिल रहे।
रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR