Breaking News

तिलक से पहले ही लड़की हो गयी गायब , परिजनों ने किया बवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक लड़की के तिलक से पहले ही गायब होने का प्रकाश में आया है। लड़की के परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक लड़के पर लड़की के बहला फुसलाकर गायब करने का आरोप लगया है। लड़की के परिजनों ने इस बात की जानकारी होने पर लड़के के घर पहुच कर हंगामा किया।



कुशीनगर का यह मामला तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव का है ।जहां एक लड़की के उसका तिलक चढ़ने से ठीक पहले ही घर से गायब हो गयी। लड़की के परिजनों ने पड़ोसी गांव एक लड़के पर लड़की को  बहला-फुसलाकर  भगा ले जाने का आरोप लगाया।और उसके घर पहुंच बवाल मचाने लगे। उनकी उग्रता को देख ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित गांव के अन्‍य संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित युवक के पिता को अपने साथ थाने ले गई।

पुलिस के मुताबिक लड़की की शादी तय है। लड़की पक्ष रविवार की शाम तिलक चढ़ाने जाने वाला था। लेकिन रविवार की भोर में ही लड़की घर से गायब हो गई। उसके गायब होने की जानकारी होने पर परिवारीजन खोजबीन में जुटे हुए थे। तभी जानकारी मिली कि लड़की बगल के गांव के एक युवक के घर में छिपी हुई है। 

इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग लड़की के परिवारीजनों के साथ आरोपी के घर पहुंच कर हंगामा करने लगे। वहां तनाव फैल गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची तमकुहीराज चौकी पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR