Breaking News

बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व शांति के लिए कुशीनगर मे निकाली गयी 5 किलो मीटर लम्बी भव्य शोभा यात्रा


कुशीनगर । भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में सोमवार को त्रिविध पावनि बुद्ध पूर्णिमा के 2562 वें दिवस के अवसर पर विश्व शांति के लिये 5 किलो मीटर लम्बी भव्य शोभा यात्रा निकलीं गयी। 


कुशीनगर के महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर के सामने विभिन्न मठों के आकर्षक तरीके से सजे जुलूस एकत्रित हुए। यहां से भदंत एबी ज्ञानेश्वर की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, म्यांमार के राजदूत मोये यो अंग और डीएम डा. अनिल कुमार सिंह ने धम्म ध्वज दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुशीनगर में त्रिविध बुद्ध पूर्णिमा को लेकर जोरदार तैयारियां हुई थीं। समारोह में आये सभी अतिथियों ने कहा कि बौद्ध धर्म करुणा, मैत्री और शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। इसे अपनाकर जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। आज दिन-प्रतिदिन इसकी प्रासंगिकता बढ़ती ही जा रही है। बुद्ध के संदेश आज अनेकों देशों में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं, जिसको अपनाकर लोग विश्व मे शांति की स्थापना कर रहे हैं। 

शोभा यात्रा करीब 5 किलो मीटर की दूरी तय करते हुए कुशीनगर से कसया, गांधी चौक, ओवरब्रिज, रामाभार स्तूप, थाई मंदिर होते हुए झुंगवा, सुखारी छपरा के बाद म्यांमार बुद्ध मंदिर के सभा मंडप में पहुंचकर समाप्त हुईं। इसके पूर्व मुख्य मंदिर में विशेष पूजा की गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। अनेक जगहों पर शीतल पेय जल और शर्बत पिलाने की व्यवस्था की गई थी। यात्रा के साथ लोक कलाकारों द्वारा संगीत की धुन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वही शोभा यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के सुरक्षा के कड़े इन्तजाम किये गये थे।
By सुधा त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR