Breaking News

अब कुशीनगर में निर्धन कन्याओं की शादी नही रहेंगी बाकी


  •     12 साल में 304 कन्याओं के हाथ हुए पीले
  •   13वें साल 35 कन्याओं के शादी का लक्ष्य
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
कुशीनगर । शान्ति और अहिंसा की धरती पर दहेज रूपी दानव का समूल नष्ट करने व गरीबों के घरों में अभिशाप मानी जारही कन्याओं की शादी का बिड़ा उटाये केडी शाही जन जागृति संस्थान नव निकेतन तुर्कपट्टी ने 13वें बर्ष में प्रवेश कर लिया है।  संस्था 3 मई 2015 को बर्षो की भांति 35 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराने वाली है।
बेटी की शादी को लेकर चिन्तित इन 35 परिवारों में खुशी का महौल और शादी की तैयारी शुरू है। बर्षो से यह संस्था विना सरकारी अनुदान लिये गरीब, असहाय और निराश्रित लड़कियों की शादी अपने खर्चे से सम्पन्न कराती है। संस्था इन लड़कियों को अपने ससुराल जाते समय हर वह समान देती हैं जों एक बाप अपने बेटी को विदा करते समय देता है।
संस्था की यह 12 बर्षो चली आ रही परम्परा 3 मई को 35 की शादी के साथ 339 पर पहुच जायेगी। इसके लिए संस्था तैयारी में जूट गयी है। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद सदस्य महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष दीपनारायन अग्रवाल, प्रबंधक सुधीर कुमार शाही ने नगर में एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होने बताया कि 2003 से शुरू हुयी इस आयोजन के तहत अब तक संस्थान 304 निर्धन कन्याओं की शादी सम्पन्न करायी गयी है।
निर्धन कन्याओं की शादी, उनके रीति-रिवाज के अनुसार करने की व्यवस्था है। उ.प्र., बिहार एवं नेपाल से आने वाले 35 दुल्हे सहित बारातियों का 3 मई को सायं 5 बजे तुर्कपट्टी स्थित नव निकेतन ज्ञान स्थली विद्यालय परिसर में स्वागत किया जाएगा। रात आठ बजे से सामूहिक विवाह तथा 4 मई के प्रातः नव दंपतियों को घर गृहस्थी का सामान देकर ससम्मान विदा किया जाएगा।
पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में सुमित रुंगटा, मनोज बंका, हरि प्रसाद गोपी कृष्ण ज्वेलर्स, शिवकुमार रुंगटा, विजय सराफ, डा. अरुण गौतम, डा. सीबी सिंह, प्रदीप चहाडि़या, प्रमोद बालोदिया, सौरभ वर्मा, रमा खेतान, प्रदीप तुलस्यान, नरेश कानोडिया, प्रमोद मिश्रा, विनीत तुलस्यान आदि का सहयोग कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR