Breaking News

गोरखपुर -फैज़ाबाद क्षेत्र से शिक्षक एम एल सी ध्रुव त्रिपाठी 13 फरवरी को संस्कृत विद्यालय बतरडेरा में

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर |  गोरखपुर -फैज़ाबाद क्षेत्र से शिक्षक एम एल सी ध्रुव त्रिपाठी  13 फरवरी को श्री राम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतरडेरा ,सखवनिया कुशीनगर में अपराह्न 1 बजे आएंगे  |
ध्रुव कुमार त्रिपाठी 
जहां  वह  संस्कृत शिक्षको की एक सभा को सम्बोधित करेंगे  | जिसमे शिक्षक हित के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें रखी जायेगी  | इस अवसर पर एक सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित है| इस कार्यक्रम के आयोजक  संस्कृत शिक्षक संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष पण्डित विजय कुमार शास्त्री ने इसकी जानकारी दी | उन्होंने  सभी शिक्षको व प्रधानाचार्य गण से कार्यक्रम में  ज्यादा से ज्यादा संख्या में समय से पहुचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है | जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके  तथा शिक्षको  की समस्याओं पर गम्भीरता पूर्वक निर्णय लिया जा सके  |    

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR