Breaking News

इण्टरमीडिएट एवं हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

 इण्टरमीडिएट एवं हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

▪️परीक्षा वर्ष 2026 : प्रयोगात्मक एवं पूर्व-बोर्ड परीक्षाओं के निर्देश जारी

▪️प्रयोगात्मक परीक्षाओं एवं आन्तरिक मूल्यांकन को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किए दिशा-निर्देश

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार ने जनपद के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा इण्टर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को अवगत कराया है कि सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को जारी आदेश के माध्यम से परीक्षा वर्ष 2026 की इण्टरमीडिएट एवं हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं तथा आन्तरिक मूल्यांकन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद कुशीनगर में इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिनांक 02 फरवरी 2026 से 09 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं की शुचिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समस्त विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं दूरदर्शन निगरानी यंत्रों की निगरानी में संपन्न कराई जाएंगी तथा उनकी अभिलेखीय रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर प्रस्तुत करना नोटरी होगा।

हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्व वर्षों की भांति विद्यालय स्तर पर आन्तरिक मूल्यांकन (परियोजना कार्य) के आधार पर संपन्न कराई जाएंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आन्तरिक मूल्यांकन), नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इण्टरमीडिएट की नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक जालस्थली पर ऑनलाइन अंकित किए जाएंगे। प्राप्तांक अंकित करने हेतु जालस्थली दिनांक 10 जनवरी 2026 से क्रियाशील हो जाएगी।

विद्यालय स्तर पर कक्षा 12 की पूर्व-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10 एवं 12 की पूर्व-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी 2026 के द्वितीय सप्ताह में तथा कक्षा 9 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह एवं फरवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित कराई जाएंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का समयबद्ध एवं पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित अवधि में पूर्व-बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन कर की गई कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।


इन्हें भी पढें

एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत वृहद विद्युत उपभोक्ता शिविर का आयोजन 

प्रवासी भारतीय मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ

कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों का निरीक्षण, 

 दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये का अनुदान

 दिव्यांगजनों के स्वरोजगार हेतु दुकान निर्माण एवं संचालन योजना लागू, 

किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण,

“हुनर को मिलेगा बाज़ार, सपनों को नई उड़ान"

कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन,

▪️ पेंशनरों का किया गया सम्मान

पेंशनर दिवस पर जिलाधिकारी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं,

▪️ शीघ्र समाधान के दिए निर्देश


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR