Breaking News

“हुनर को मिलेगा बाज़ार, सपनों को नई उड़ान"

 “हुनर को मिलेगा बाज़ार, सपनों को नई उड़ान"

▪️ ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान एवं स्वयं सहायता समूहों के प्रतिभागियों के लिए उत्पाद प्रदर्शनी एवं बिक्री मेला”

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। जनपद देवरिया में स्वरोज़गार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 21 दिसंबर को आत्मनिर्भरता को समर्पित उत्पाद प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है।

अग्रणी जिला प्रबंधक आर. एस. प्रेम ने बताया कि ग्रामीण युवाओं, महिलाओं तथा स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा यह सराहनीय कदम उठाया गया है। इसके अंतर्गत संस्थान से प्रशिक्षित प्रतिभागियों एवं पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को अपने उत्पादों एवं सेवाओं के प्रचार-प्रसार तथा विक्रय का अवसर प्रदान किया जाएगा।


यह कार्यक्रम 21 दिसंबर 2025 को प्रातः 9:30 बजे से आयोजित होगा। आयोजन स्थल ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान, पुरुषोत्तमपुर (डुमरी चौराहा से एक किलोमीटर पूर्व) निर्धारित किया गया है। इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित स्थानीय उत्पादों को उपयुक्त बाज़ार उपलब्ध कराना, स्वरोज़गार को बढ़ावा देना तथा प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष विपणन का अनुभव प्रदान करना है।

इस प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले में वही प्रतिभागी सम्मिलित हो सकेंगे जिन्होंने ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। साथ ही सभी पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों के सदस्य भी इसमें भाग ले सकते हैं। यह मंच नवोदित उद्यमियों के लिए अपने कौशल को पहचान दिलाने का एक सशक्त अवसर सिद्ध होगा।

प्रदर्शनी में हस्तशिल्प एवं हस्तनिर्मित वस्तुएँ, पैक एवं घरेलू खाद्य सामग्री, सिलाई-कढ़ाई एवं तैयार वस्त्र, कृषि आधारित उत्पाद तथा अन्य स्वरोज़गार से संबंधित वस्तुएँ प्रदर्शित एवं विक्रय की जा सकेंगी। इससे स्थानीय उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाने का अवसर प्राप्त होगा।

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक प्रतिभागियों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। प्रत्येक स्टॉल संचालक को अपने उत्पादों की स्वच्छता, गुणवत्ता एवं आकर्षक प्रस्तुति का विशेष ध्यान रखना होगा। खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले प्रतिभागियों के लिए स्वच्छता एवं पैकेजिंग संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य होगा। स्टॉल से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री प्रतिभागियों को स्वयं उपलब्ध करानी होगी।

पंजीकरण एवं जानकारी हेतु,  विशाल गुप्ता, निदेशक,ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया,मोबाइल : 9451330003

यह मेला प्रतिभागियों के लिए आय सृजन, विपणन अनुभव एवं आत्मनिर्भर बनने का एक सुनहरा अवसर है। आयोजकों ने सभी पात्र प्रशिक्षणार्थियों एवं स्वयं सहायता समूहों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पहल को सफल बनाएं।

इन्हें भी पढें

एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत वृहद विद्युत उपभोक्ता शिविर का आयोजन 

प्रवासी भारतीय मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ

कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों का निरीक्षण, 

 दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये का अनुदान

 दिव्यांगजनों के स्वरोजगार हेतु दुकान निर्माण एवं संचालन योजना लागू, 

किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण,

स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन,

▪️ पेंशनरों का किया गया सम्मान

पेंशनर दिवस पर जिलाधिकारी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं,

▪️ शीघ्र समाधान के दिए निर्देश


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR