Breaking News

एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत वृहद विद्युत उपभोक्ता शिविर का आयोजन

 एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत वृहद विद्युत उपभोक्ता शिविर का आयोजन 

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

पडरौना, कुशीनगर। पूर्वांचल व्यापार मंडल के तत्वावधान में विद्युत विभाग पडरौना द्वारा एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत छुछुइया गेट चौराहे पर वृहद उपभोक्ता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया विद्युत बिल, मीटर पठन, नवीन संयोजन सहित अन्य समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान सैकड़ों उपभोक्ताओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं द्वारा बकाया विद्युत बिल का भुगतान भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 60 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें 30 मामलों में पूर्ण भुगतान तथा 30 मामलों में किश्तों के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित किया गया। वहीं लगभग 300 लोगों को एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी प्रदान की गई।

विद्युत विभाग के कर्मचारी


प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि ऐसे शिविरों का आयोजन आगामी कई दिनों तक निरंतर किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके। जिला प्रभारी रवि सिंह ने जर्जर विद्युत तारों, खंभों, सीढ़ी, कर्मचारियों की सुरक्षा किट सहित अन्य आवश्यक समस्याओं से अधिशासी अभियंता को अवगत कराते हुए शीघ्र निस्तारण की मांग की।

शिविर में प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी, प्रदेश प्रभारी विजय प्रकाश पाण्डेय, जिला प्रभारी रवि सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम जायसवाल, प्रमोद साहा, अधिशासी अभियंता सुरेन्द्र कुमार, संजय जायसवाल, नाथू पटेल, अशोक मिश्रा, बनारसी यादव, जीवन देव वर्मा, संतोष सैनी, श्रीकांत पटेल, नगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, संजय केशरी, पप्पू सोनी सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी दिलीप मौर्य (अवर अभियंता), ओंकार पटेल (तकनीकी ग्रेड), सत्य प्रकाश, संतोष मिश्र, सुभाष भारती, रामदयाल, दुर्वेन्द्र, सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


इन्हें भी पढें

प्रवासी भारतीय मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ

कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों का निरीक्षण, 

 दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये का अनुदान

 दिव्यांगजनों के स्वरोजगार हेतु दुकान निर्माण एवं संचालन योजना लागू, 

किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण,

“हुनर को मिलेगा बाज़ार, सपनों को नई उड़ान"

स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन,

▪️ पेंशनरों का किया गया सम्मान

पेंशनर दिवस पर जिलाधिकारी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं,

▪️ शीघ्र समाधान के दिए निर्देश


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR