शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों का निरीक्षण,

▪️अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने दिए कड़े निर्देश

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। शीतलहर एवं लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेन्द्र सिंह ने जनपद में संचालित रैन बसेरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देवरिया नगर स्थित बस अड्डा, रामेश्वर लाल चौराहा तथा सलेमपुर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेन्द्र सिंह

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने निर्देश दिए कि रैन बसेरों में ठहरने वाले निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने रैन बसेरों में स्वच्छता, पर्याप्त कंबल, अलाव, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल तथा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से रैन बसेरों का निरीक्षण करने तथा ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे शीतलहर के दौरान जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं राहतपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इन्हें भी पढें

एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत वृहद विद्युत उपभोक्ता शिविर का आयोजन 

प्रवासी भारतीय मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ

कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

 दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये का अनुदान

 दिव्यांगजनों के स्वरोजगार हेतु दुकान निर्माण एवं संचालन योजना लागू, 

किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण,

“हुनर को मिलेगा बाज़ार, सपनों को नई उड़ान"

स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन,

▪️ पेंशनरों का किया गया सम्मान

पेंशनर दिवस पर जिलाधिकारी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं,

▪️ शीघ्र समाधान के दिए निर्देश


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ