Breaking News

कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन,

 कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन,

▪️ पेंशनरों का किया गया सम्मान

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पेंशनरों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी देवरिया द्वारा भी सभी पेंशनरों का पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पेंशनर संगठनों एवं पेंशनरों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों एवं ज्ञापनों पर जिलाधिकारी ने यथोचित एवं नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया को निर्देशित किया कि पेंशनरों से संबंधित सभी लंबित चिकित्सीय प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता एवं वरीयता के आधार पर दो माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी देवरिया अवधेश निगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पाण्डेय, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) मदन मोदन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर अमित सिंह, जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह सहित जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्ष उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त शासकीय पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, पेंशनर कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी, मंत्री लालसा यादव तथा जनपद के अन्य पेंशनर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पेंशनर सौदागर सिंह द्वारा काव्य पाठ के माध्यम से किया गया। विभिन्न पेंशनर संगठनों के अध्यक्षों, मंत्रियों एवं पेंशनरों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषागार कार्यालय के सहायक कोषाधिकारी नन्दलाल चौरसिया, कोषागार लेखाकार आर. के. पाण्डेय, बिजेन्द्र कुमार पाण्डेय, रामनारायण, शारदेश कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सरोज, रोकड़िया दिनेश प्रसाद गुप्ता सहित अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


इन्हें भी पढें

एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत वृहद विद्युत उपभोक्ता शिविर का आयोजन 

प्रवासी भारतीय मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ

कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों का निरीक्षण, 

 दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये का अनुदान

 दिव्यांगजनों के स्वरोजगार हेतु दुकान निर्माण एवं संचालन योजना लागू, 

किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण,

“हुनर को मिलेगा बाज़ार, सपनों को नई उड़ान"

स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

पेंशनर दिवस पर जिलाधिकारी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं,

▪️ शीघ्र समाधान के दिए निर्देश


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR