कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया। शीतलहर एवं बढ़ती ठंड को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर ने जनपद के सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहते हुए राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी निराश्रित, असहाय अथवा कमजोर व्यक्ति को ठंड के कारण किसी प्रकार की क्षति नहीं होनी चाहिए।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में कंबल वितरण, अलाव प्रज्वलन तथा रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था की जा रही है। सभी रैन बसेरों को चौबीसों घंटे संचालित करने, वहां गद्दे, कंबल, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा भोजन पकाने की निःशुल्क व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रैन बसेरों के आसपास अलाव जलाने एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा गया है।
उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति सड़क अथवा फुटपाथ पर सोने के लिए विवश न हो। सभी रैन बसेरों का स्थान निर्धारण कर पहचान चिन्हित की जाएगी तथा वहां ठहरने वाले लोगों का प्रतिदिन का विवरण दर्ज किया जाएगा। रैन बसेरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा वरिष्ठ अधिकारी रात्रिकालीन निरीक्षण करेंगे।
मुख्य मार्गों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सफेद परावर्तक सड़क चिह्नांकन, परावर्तक संकेतक, सौर ऊर्जा आधारित चेतावनी उपकरण तथा दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैक्टर-ट्रालियों के पीछे चमकदार परावर्तक पट्टियां लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। खराब पड़ी सड़क प्रकाश व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
घने कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों के शीघ्र उपचार हेतु सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में शय्या आरक्षित रखने, आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सकों एवं एंबुलेंस सेवाओं को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अग्निकांड की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग को पूर्ण रूप से सतर्क रहने तथा ग्राम स्तर पर नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा गया है। विद्यालयों में विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के उपायों की जानकारी देने तथा पशुपालकों को पशुओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि की गई कार्यवाही की अनुपालन रिपोर्ट सात दिनों के भीतर आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
इन्हें भी पढें
एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत वृहद विद्युत उपभोक्ता शिविर का आयोजन
प्रवासी भारतीय मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ
शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों का निरीक्षण,
दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये का अनुदान
दिव्यांगजनों के स्वरोजगार हेतु दुकान निर्माण एवं संचालन योजना लागू,
किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण,
“हुनर को मिलेगा बाज़ार, सपनों को नई उड़ान"
स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित
कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन,
▪️ पेंशनरों का किया गया सम्मान
पेंशनर दिवस पर जिलाधिकारी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं,
▪️ शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR