दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये का अनुदान

 दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये का अनुदान

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

पडरौना, कुशीनगर।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पाण्डेय ने जानकारी दी कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांग दम्पत्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

योजना के अंतर्गत यदि दम्पत्ति में युवक दिव्यांग है तो 15,000 रुपये, युवती दिव्यांग होने की स्थिति में 20,000 रुपये तथा युवक एवं युवती दोनों के दिव्यांग होने पर 35,000 रुपये की धनराशि अनुदान स्वरूप प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विवाह के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि युवती की आयु 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। दम्पत्ति उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो अथवा कम से कम पाँच वर्षों से प्रदेश का अधिवासी होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त दम्पत्ति में कोई भी आयकर दाता न हो तथा किसी भी आपराधिक प्रकरण में वांछित न हो।

योजना के अंतर्गत पात्रता हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र के अनुसार दिव्यांगता न्यूनतम 40 प्रतिशत अथवा उससे अधिक होना आवश्यक है। ऐसे दिव्यांग दम्पत्ति योजना के लिए पात्र होंगे जिनका विवाह 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2026 के मध्य संपन्न हुआ हो।

दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत इच्छुक एवं पात्र दम्पत्ति विभागीय जालस्थल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय दम्पत्ति का संयुक्त नवीनतम छायाचित्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध हो), आय एवं जाति प्रमाण-पत्र, युवक एवं युवती का आयु प्रमाण-पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाते का विवरण, निवास प्रमाण-पत्र तथा युवक एवं युवती के आधार कार्ड की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन पत्र की मुद्रित प्रति एवं समस्त वांछित अभिलेखों की प्रतिलिपि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या–09, विकास भवन, रविन्द्र नगर, कुशीनगर में जमा कराना अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक दम्पत्ति किसी भी कार्य दिवस में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या–09, विकास भवन, रविन्द्र नगर, कुशीनगर में संपर्क कर सकते हैं।


इन्हें भी पढें

एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत वृहद विद्युत उपभोक्ता शिविर का आयोजन 

प्रवासी भारतीय मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ

कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों का निरीक्षण, 

 दिव्यांगजनों के स्वरोजगार हेतु दुकान निर्माण एवं संचालन योजना लागू, 

किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण,

“हुनर को मिलेगा बाज़ार, सपनों को नई उड़ान"

स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन,

▪️ पेंशनरों का किया गया सम्मान

पेंशनर दिवस पर जिलाधिकारी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं,

▪️ शीघ्र समाधान के दिए निर्देश


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ