किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण,
▪️वैज्ञानिक खेती की जानकारी एवं सुरक्षा उपायों पर विशेष बल
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
पडरौना, कुशीनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में माह दिसंबर 2025 का किसान दिवस कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
बैठक में विगत किसान दिवस में प्राप्त कुल आठ शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही उप कृषि निदेशक द्वारा प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सभी शिकायतकर्ताओं से संवाद कर निस्तारण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर उपस्थित कृषकों ने की गई कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया।
कृषकों द्वारा अवगत कराया गया कि सहकारी संस्थाओं में नवीन सदस्यता शुल्क के रूप में 226 रुपये जमा कराए जा रहे हैं, किंतु उसका अंकन जोत पुस्तिका में नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा स्पष्ट किया गया कि संबंधित कृषकों को सदस्यता शुल्क का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
कृषकों ने यह भी मांग रखी कि किसान दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक पद्धति से कृषि की जानकारी प्रदान की जाए। इस पर जिलाधिकारी ने समस्त कृषि एवं सहयोगी विभागों को निर्देशित किया कि वे आगामी किसान दिवस में पंद्रह–पंद्रह मिनट के सामयिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुतिकरण तैयार कर किसानों को नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दें।
गन्ना तौल के समय तौल पट्ट पर भार प्रदर्शित न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी को तीन दिवस के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
घने कोहरे के कारण गन्ना लदे वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कृषकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर परावर्तक पट्टियां अनिवार्य रूप से लगवाएं। साथ ही जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त गन्ना वाहनों पर परावर्तक पट्टियां लगाए जाना सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त कृषकों द्वारा सीमा विस्तार वाली नगर पंचायतों के ग्रामों में चकरोड भराई के संबंध में अपर जिलाधिकारी को लेखपालों से जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि नगर विकास विभाग के माध्यम से चकरोड भराई का कार्य कराया जा सके। वहीं जनपद में नलकूप कार्यशाला स्थापित किए जाने की मांग पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यदि जनपद मानकों को पूर्ण करता है तो इस संबंध में शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला समन्वयक फसल बीमा योजना, उप दुग्ध विकास अधिकारी, सहायक अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता विद्युत (हाटा), अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम एवं द्वितीय, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
इन्हें भी पढें
एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत वृहद विद्युत उपभोक्ता शिविर का आयोजन
प्रवासी भारतीय मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ
कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरों का निरीक्षण,
दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 35 हजार रुपये का अनुदान
दिव्यांगजनों के स्वरोजगार हेतु दुकान निर्माण एवं संचालन योजना लागू,
“हुनर को मिलेगा बाज़ार, सपनों को नई उड़ान"
स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित
कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन,
▪️ पेंशनरों का किया गया सम्मान
पेंशनर दिवस पर जिलाधिकारी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं,
▪️ शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR