60 मोबाइलों का जखीरा लेकर घूम रहा था आरोपी, पुलिस की चेकिंग में खुला राज

60 मोबाइलों का जखीरा लेकर घूम रहा था आरोपी, पुलिस की चेकिंग में खुला राज

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

तरयासुजान, कुशीनगर। पुलिस की चेकिंग के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने मोबाइल चोरी के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए। तरयासुजान पुलिस ने 4एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड के 60 मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल चोरी के हैं।


पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में चल रहे संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग अभियान के दौरान तरयासुजान पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अलग-अलग शहरों के चोर बाजार से मोबाइल खरीदकर लाता था और उन्हें बिहार के ग्रामीण इलाकों में ले जाकर बेचता था। हालांकि, पुलिस अब बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों और इनके स्रोत की भी जांच कर रही है।सीडी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरीशंकर कुमार पुत्र लक्ष्मीनारायण साह, निवासी जीहुली, थाना पताही, जनपद मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई है।

मामले में थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 280/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस बरामद मोबाइलों की जांच के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि ये फोन किन घटनाओं से जुड़े हैं और इस कारोबार में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अतुल कुमार बिन्द, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, विवेक सिंह, कांस्टेबल उपेन्द्र यादव और कांस्टेबल आदर्श मिश्रा शामिल रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरो 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ