Breaking News

महेश्वर हत्याकाण्ड का खुलासा: तीन अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर।  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस ने महेश्वर हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध अस्त्र की बरामदगी की।
 प्रेस वार्ता करते एसपी कुशीनगर
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा खैरटिया तिराहा के पास से दिनांक 23.06.2020 को हुई महेश्वर पाण्डेय पुत्र शिवशंकर पाण्डेय की हत्या काण्ड में नामित व सम्मिलित अभियुक्तगण सोनू पाण्डेय पुत्र जितल पाण्डेय उर्फ जितेन्द्र पाण्डेय साकिन मठिया श्रीराम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, शेषनाथ सिंह पुत्र धुव्र सिंह साकिन बाघाचौर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, जसवन्त चौबे पुत्र प्रमोद चौबे साकिन ठकरहाँ थाना ठकरहां जनपद पं0 चम्पारण (बिहार) को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर अभियुक्त सोनू पाण्डेय के कब्जे से एक अदद तमन्चा, 02 अदद जिन्दा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन दो पहिया वाहन स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर के बरामद की है।  गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर क्रमश: मु0अ0सं0  मु0अ0सं0 238/20 धारा 302 भा.द.वि.,मु0अ0सं0 254/20 धारा 307 भा0द0वि मु0अ0सं0 255/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस संबंध में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव मिश्र ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा खैरटिया तिराहा के पास  23.06.2020 को महेश्वर पाण्डेय पुत्र शिवशंकर पाण्डेय की हत्या थी जिसमें मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें तरया सुजान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR