Breaking News

पूरानी हो गयी मैत्रय परियोजना अब विलम्ब ठीक नही, जल्द शुरू करें कार्य- नीलकण्ठ


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पयर्टन, डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर का दौरा कर मैत्रेय परियोजना सहित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने अधिकारियो को सिखाया और चेताया भी। 
चीवर चढ़ाते मंत्री व् विधायक 
मोमबत्ती जलाते मंत्री 
उन्होने मैत्रेय परियोजना हेतु अधिग्रहित की गई 195 एकड़ की भूमि का निरीक्षण करते हुए बाउंड्री न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह परियोजना काफी पुरानी हो गई है, इसके लिये अब विलम्ब ठीक नही है। जिला प्रशासन व विभाग के अधिकारी प्रोजेक्ट बनाकर अति शीघ्र प्रस्तुत करें। जिस पर अमल किया जाय। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग इस परियोजना को लेकर संजीदा है और शीघ्र ही उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर मैत्रय परियोजना पर कार्य शुरू हो जायेगा। यही नही मैत्रेय परियोजना के लिए श्री तिवारी ने जिलाधिकारी से अपेक्षा किया कि अपने रहते हुए ये एक बड़ा कार्य सम्पन्न कराने में अपनी भागीदारी निभाएं।
पर्यटन मंत्री एवं कुशीनगर विधायक रजनीकांत 
शुक्रवार को कुशीनगर के दौरे पर आये पर्यटन मंत्री ने कुशीनगर स्थित बौद्ध मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की, साथ ही पार्किंग स्थल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया। इसके बाद पर्यटन विकास को लेकर विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी एवं विधायक रजनीकांत मणि 
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा होटल पथिक निवास में मंत्री डा. नीलकण्ठ तिवारी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक कसया रजनीकांत मणि त्रिपाठी , जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, रविंन्द्र कुमार मिश्र पर्यटन अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य पुण्य प्रकाश तिवारी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी व ब्रजेश मणि लेखपाल सहित सीओ कसया रमाकांत प्रशाद सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR