Breaking News

कुशीनगर में निकली बीस किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर । उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में 72वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को 20 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए जलपान कराया। 

कुशीनगर के विभिन्न गांवों और कस्बों से होते हुए कुबेरनाथ शिव मंदिर पहुंचे तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने रुद्राभिषेक कर देश की खुशहाली की कामना की। करीब 20 किलोमीटर की लम्बी दूरी तय करने वाली इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हियुवा के गोरखपुर संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह ने हरका चौराहे से किया। वंदे मातरम के जय घोष से गुजने वाली इस यात्रा में  दर्जनों वाईक सवारों ने तिरंगा लिये 15 किलोमीटर की यात्रा की। इसके पूर्व तिरंगा यात्रा मे शामिल हुए लोगो ने 5 की किलोमीटर की दूरी पैदल पूरी किया।

इस दौरान उन्होंने जगह-जगह सभाएं भी की। इस दौरान राजेश्वर सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य इसके लिए कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद करना है। वही तुर्कपट्टी चौराहे पर हियुवा के जिला संयोजक चन्द्रप्रकाश यादव चमन ने कहा कि तमाम कुर्बानियों के बाद हासिल हुआ यह तिरंगा हमारे देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है।
इस तिरंगा यात्रा में हियुवा के जिलामंत्री फूलबदन कुशवाहा, नीरज सिंह बिट्टू, सुरेंद्र गुप्ता, अवधेश आर्य, अजीत सिंह, गोलू सिंह, सचिन तिवारी, राकेश गुप्ता, संजय यादव, नन्दकिशोर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में हियुवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

सुधा त्रिपाठी 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR