Breaking News

कुशीनगर में अटल अस्थि यात्रा को लोगों ने नम आखों से दी श्रद्धांजलि


 

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो।
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर मे शुक्रवार को अटल अस्थि कलश यात्रा के पहुंचते ही नम आंखों से लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। पूरे दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच घंटो लोग यात्रा की राह देखते रहे।

ज्ञात हो कि कुशीनगर की सीमा में प्रवेश के बाद सुकरौली और हाटा में स्थानीय लोगों ने अस्थि कलश यात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुशीनगर के हाटा से भाजपा  विधायक पवन कुमार केडिया, भाजपा के सुकरौली मंडल अध्यक्ष बाबूनंदन सिंह, सुकरौली मंडल महामंत्री ज्ञानविक्रम सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल जी के अस्थि कलश पर फूलों की बारिस कर श्रद्धांजालि दी। हाटा के बाद कसया, साखोपार व पडरौना तक लोग कलश यात्रा के इंतजार में थे। 
बताते चले कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल विहारी वाजपेयी को कुशीनगर से हो कर गुजरने वाली नारायणी नदी में प्रवाहित किया जाना था। जिसके क्रम में बिभिन्न शहरों व नदियों से होते हुयें यह यात्रा कुशीनगर पहुची।

कुशीनगर के मुख्य मार्ग से होते हुए यह यात्रा जिला मुख्यालय पडरौना पहुँची जहाँ नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की अगुआई में भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद राजेश पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही अस्थि कलश रखे वाहन में पीछे खड़ा होकर चल रहे थे। इसके बाद यह यात्रा नेबुआ नौरंगिया होते हुये खड्डा के लिये प्रस्थान की। जहाँ से यह यात्रा गुरली रमगढ़वा के रास्ते महराजगंज जिले में प्रवेश करेगी।
 

 सुधा  त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR