Breaking News

मुसहरों के बीच बौद्ध भिक्षु ज्ञानेश्वर मनायेगे अपना जन्मदिन


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
 कुशीनगर। मुसहरों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को गति देने के लिए कुशीनगर बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर भी उत्सुकता दिखायी है। अब उन्होने अपना 79 वां जन्मदिन एक मुसहर बस्ती में मनाने का निर्णय लिया है।

भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में बौद्ध भिक्षु संध के अध्यक्ष ए बी ज्ञानेश्वर इसके पूर्व 1963 से अपना जन्मदिन अनवरत म्यांमार बुद्ध विहार में 10 नवंबर को प्रति बर्ष मनाते रहे है। इस बर्ष श्री ज्ञानेश्वर ने अपना जन्मदिन मुसहरों की बस्ती में मनाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय की जानकारी उन्होंने एसडीएम जयशंकर मिश्र के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मुसहर विकास हेतु किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। 

इसके पीछे उनका उद्देश्य है कि अन्य संस्थाएं भी इससे प्रेरित होकर प्रशासन का हाथ बटाएंगी जिससे विकास कार्यो में गति आएगी।भंते ज्ञानेश्वर ने बताया कि जन्मदिन समारोह में मुसहरों को दैनिक उपयोगी सामग्री प्रदान किया जाएगा। एसडीएम श्री मिश्र सहित कुशीनगर के जिलाधिकारी लोकेश एम. ने भी भंते के इस प्रयास को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग अन्य संस्थाओं से भी मिलता रहे तो प्रशासन कम समय में अपने लक्ष्य को पूर्ण कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR