Breaking News

स्वस्थ जीवन का आधार, स्वस्थ वातावरण, विनय जयसवाल


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 

पडरौना, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नगरीय स्थानीय निकाय एवं ग्राम निकाय के जन प्रतिनिधियों से संवाद का लाइव प्रसारण बुधवार को नगरपालिका पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने आवास पर नगर के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ सुना।

कार्यक्रम के उद्देश्य वृक्षारोपण को केंद्र में रखते हुए प्रदेश के मुखिया ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक वृक्षों को रोपित करना है।

वेबिनार की समाप्ति के बाद पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका कार्यालय में आम का पौधा लगाने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी को अपनी आने वाली पीढ़ी की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना है। 
साथ ही उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन का आधार स्वस्थ वातावरण है। जो प्रकृति से प्राप्त होता है। साल दर साल बढ़ते तापमान और वैश्विक जलवायु परिवर्तन को रोकने का एकमात्र उपाय वृक्षारोपण है। आगामी 22 जुलाई तक उन्होंने निकाय के क्षेत्र में 10000 से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य सभी के लिए निर्धारित किया साथ ही ये भी बताया कि वृक्ष लगाने के साथ उसके चारों ओर ट्री गार्ड लगाना और समय समय पर पानी देकर उसकी रक्षा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। 

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष गण राधेश्याम गुप्ता, महेश रौनियार,सहित पारस नाथ यादव नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, एडवोकेट अरविन्द कुशवाहा सुनील चौहान, रामु पाण्डेय,

बृजेश शर्मा, महेंद्र चौधरी, सतीश प्रसाद, राजकुमार यादव, आलोक विश्वकर्मा रवि सिंह, आकाश वर्मा, अजय शर्मा, नन्हे पाण्डेय, अमित जायसवाल, जय वर्मा, विपिन जायसवाल, रोहन विश्वकर्मा, अभिषेक चौधरी, मुकेश पासवान के अलावा लाइब्रेरी में पढ़ने आये विद्यार्थीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR