Breaking News

शास्त्री सिंह बने उपासा के अध्यक्ष और चंद्रभान महामंत्री


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

पडरौना। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में  उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन (उपासा) की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें शास्त्री सिंह को जिला अध्यक्ष  और चंद्रभान कुशवाहा को महामंत्री के पद पर चयनित किया गया।

उपासा के बैठक में शामिल अकाउंटेंट

जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के विकास भवन सभागार में बीते दिनों शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन (उपासा) की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श हुआ और इस दौरान पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न हुआ।गोरखपुर बस्ती मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहन कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुए इस जिला कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मति से समाज कल्याण विभाग के अकाउंटेंट शास्त्री सिंह को अध्यक्ष और चंद्रभान कुशवाहा को महामंत्री चुना गया। 

यह भी देखें : मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी ने ले ली महिला की जान



इस दौरान संगठन के गोरखपुर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार उपाध्याय व देवरिया जिलाध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे और संगठन में नव निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को उनके अधिकार एवं दायित्वों के निर्वहन के प्रति प्रेरित किया। 

संपन्न हुए इस चुनाव में जिला कार्यकारिणी में प्रमुख रूप से  पंकज जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, रविंद्र किशोर यादव संयुक्त मंत्री और उमेश प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR