Breaking News

पच्चीस हजार का इनामी अपराधी बलिया से गिरफ्तार

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस ने एन0डी0पी0एस एक्ट में वाछित चल रहे एक पच्चीस हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार कुशीनगर पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा बलिया बक्सर रोड लक्ष्मणपुर चट्टी जनपद बलिया से पच्चीस हजार रुपया पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त विकास सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह सा0 पिपराकला थाना नरही जनपद बलिया को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है।

उक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 19/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस एक्ट में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस गिरफ्तारी में प्रमुख रूप से थानाध्यक्ष विवेकानन्द यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर हे0का0 सोनदेव यादव, का0 दुर्गेश कुमार सिंह, का0 सुभम यादव  शामिल रहे।

उक्त आशय की जानकारी कुशीनगर पुलिस विभाग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। जिसमें बताया गया है कि पच्चीस हजार का इनामी अपराधी अभियुक्त विकास सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह सा0 पिपराकला थाना नरही जनपद बलिया को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR