Breaking News

मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में अंतर कलह की स्थिति उत्पन्न


टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आंतरिक कलह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसको लेकर 73 बूथ अध्यक्षों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। बूथ  अध्यक्षों का आरोप है कि मंडल अध्यक्ष का चुनाव अनियमितता के साथ हुआ है। उसे दुबारा कराया जाय।
कुशीनगर के  कठकुईयां मंडल का मामला
 कुशीनगर के कठकुईयां मंडल में  73 बूथ अध्यक्षों ने रविवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा देते हुए चुनाव कराने की मांग की है।  उनका आरोप है कि 14 अक्टूबर को जंगल पचरुखिया में  कठकुईयां मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिकारी अशोक तिवारी की मौजूदगी में बूथ अध्यक्षों ने एकमत की। जिसमें कुल 70 बूथ अध्यक्षों में से 62 बूथ अध्यक्षों ने विवेकानंद शुक्ला के पक्ष में सहमति जताई थी। इधर जिला अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले एक व्यक्ति के प्रभाव में आकर जिला चुनाव अधिकारी ने मांगों को दरकिनार करते हुए एक दूसरे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिया।  इस तरह की कार्यप्रणाली से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मंडल के 73 बूथ अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से त्याग पत्र भेजकर दोबारा मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग की है।

 इस दौरान प्रमुख रूप से रमेश मिश्र,  प्रभुनाथ गुप्ता,  आशीष, शिव प्रसाद चौहान,  जितेंद्र मद्धेशिया  कर्मवीर सिंह, उत्कर्ष सिंह,  अखंड प्रताप सिंह, हरिनारायण सिंह,  प्रभु गुप्ता,  विक्रांत सिंह,  जितेंद्र गुप्ता, नंदकिशोर जयसवाल,  अरविंद ओझा,  सुरेंद्र उपाध्याय,  उदयभान पांडेय,  सुनील दुबे,  हरिवंश कुशवाहा,  छोटे लाल गुप्ता,  राकेश पटेल प्रसाद, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
 भाजपा  कार्यकर्ता आक्रोशित
मंडल अध्यक्षों के  इस सामूहिक रूप से दिए गए इस्तीफे से स्पष्ट है कि मंडल में भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर पुनः चुनाव नहीं हुआ तो इसके लिए भाजपा के सिर्फ पदाधिकारियों से  मुलाकात कर विरोध जताया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR