Breaking News

प्रबुद्ध सभा के विस्तार में लगे जय बाबा, पदाधिकारियो का किया मनोनयन

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय डॉ राममनोहर लोहिया भवन सोहरौना में सपा प्रबुद्ध सभा कुशीनगर की सोमवार को बैठक हुई ,जिसकी अध्यक्षता सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष जय कुमार त्रिपाठी उर्फ बाबा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप डॉ मनोज यादव  जिलाध्यक्ष सपा कुशीनगर  मौजद थे। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज यादव व सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष जय कुमार त्रिपाठी उर्फ बाबा दोनों लोगो ने मिलकर नवनियुक्त सपा प्रबुद्ध सभा के  पदाधिकारियो को मनोनयन पत्र दे कर सम्मानित  किया।

बैठक को सपा प्रबुद्ध के जिलाध्यक्ष  जय कुमार त्रिपाठी उर्फ बाबा ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि हर विधान सभा में लोगो को  प्रबुद्ध सभा में ज्यादे से ज्यादे संख्या में मजबूती से जोड़ा जाए ,तथा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2022 में  मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया गया ,जिससे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना साकार हो सके,

     श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय  के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सपा को मजबूत मिल रही

है तथा काफी मात्रा में प्रबुद्ध वर्ग के लोग पार्टी जुड़ रहे। बैठक का संचालन दयाशंकर दिवेदी ने किया, बैठक में प्रमुख पदाधिकारियो को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया

    श्रीरामजी पांडेय जिला उपाध्यक्ष, नारद चौबे जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र तिवारी जिला उपाध्यक्ष, सदानन्द मिश्र जिला उपाध्यक्ष, डॉ धनंजय मिश्र जिलाउपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष जय श्रीकृष्ण शुक्ल,  संजय कुमार मिश्र जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष आलोक उपाध्याय, सोहराब अली जिला उपाध्यक्ष, जिलसचिव सुनील तिवारी , 

जिलासचिव करुणेश द्विवेदी, डॉ कमलेश पाण्डेय जिला सचिव, आनंद त्रिपाठी जिला सचिव,  मिथलेश मिश्र जिला सचिव , तारकेश्वर मिश्र जिला सचिव, बबलू चौबे कोषाध्यक्ष, अशोक चौबे कार्यकारिणी सदस्य, संजीव शुक्ल कार्यकारिणी, कान्हा मिश्र कार्यकारणी सदस्य,  राम सजीवन ओझा जी ,इत्यादि पदाधिकारियो को  मनोनयन पत्र दे कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता आरके मिश्र, कैशर जमाल टीटू जिला उपाध्यक्ष, राजेश पांडेय जिला उपाध्यक्ष,  अनिल सिंह, मुन्ना राजभर ,एजाज अहमद, हरिलाल यादव , गिरजेश यादव, भरत यादव इत्यादि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR